Logo
ब्रेकिंग
रामगढ़ में सड़कों पर खुलेआम पशुओं को छोड़ने वाले मालिकों की अब खैर नहीं! बिजुलिया तालाब का होगा सौंदर्यीकरण, विधायक सुनीता चौधरी ने किया शिलान्यास, बोटिंग, सिटिंग, झूले और भ... नशे के सौदागरों के विरुद्ध रामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 करोड़ से अधिक का गांजा जप्त, एक गिरफ्तार मॉबली*चिंग के खिलाफ भाकपा-माले ने निकाला विरोध मार्च,किया प्रदर्शन छावनी को किसान सब्जी विक्रेताओं को अस्थाई शिफ्ट करवाना पड़ा भारी,हूआ विरोध व गाली- गलौज सूक्ष्म से मध्यम उद्योगों का विकास हीं देश के विकास का उन्नत मार्ग है बाल गोपाल के नए प्रतिष्ठान का रामगढ़ सुभाषचौक गुरुद्वारा के सामने हुआ शुभारंभ I पोड़ा गेट पर गो*लीबारी में दो गिर*फ्तार, पि*स्टल बरामद Ajsu ने सब्जी विक्रेताओं से ठेकेदार द्वारा मासूल वसूले जाने का किया विरोध l सेनेटरी एवं मोटर आइटम्स के शोरूम दीपक एजेंसी का हूआ शुभारंभ

गैंगरेप के आरोप में भाजपा मंडल अध्यक्ष पर FIR, पार्टी से भी हुए निष्काषित

शहडोल: 20 वर्षीय युवती को घर के सामने से अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पीड़ित युवती का बयान आया सामने, पीड़िता के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म की दास्तां बया कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग करते हुए पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। आपको बता दें कि भाजपा जैतपुर मंडल अध्यक्ष समेत 3 अन्य लोगों ने युवती को अगवा कर 3 दिन तक दुष्कर्म किया है । जिसमें एक शिक्षक भी शामिल है। दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ मामला कायम कर उनकी सरगर्मी से तलाश कर रही है।  तो वही इस मामले में भाजपा जिला अध्यक्ष ने दुराचारी मंडल अध्यक्ष विजय त्रिपाठी को उनके मंडल अध्यक्ष पद से हटाते हुए उनकी सदस्यता भी निष्काषित कर दिया है ।

जैतपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली 20 वर्षीय युवती को 18 फरवरी को जैतपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय त्रिपाठी समेत राजेश शुक्ला, मोनू महाराज व मुन्ना सिंह ने घर के सामने से अगवा कर नशीले पदार्थ का सेवन करा 3 दिन तक दुराचार किया, और फिर युवती को गंभीर अवस्था के उसके घर के सामने फैंक दिया था।  जिसकी शिकायत पीड़ित युवती ने जैतपुर थाने में की ,जिसके आधार पर पुलिस ने भजापा मंडल अध्यक्ष विजय त्रिपाठी समेत 3 अन्य पर मामला कायम कर पुलिस उनकी सरगर्मी से तलाश कर रही है।

वही दुष्कर्म का शिकार हुई पीड़ित युवती का जिला अस्पताल में उपचार जारी है। वही इस मामले में भाजपा जिला अध्यक्ष ने दुराचारी मंडल अध्यक्ष विजय त्रिपाठी को उनके मंडल अध्यक्ष पद से हटाते हुए उनकी सदस्यता भी निष्काषित कर दिया है।