Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

MP विधानसभा सत्र आज से शुरू, महंगाई के विरोध में साइकिल रैली से घेराव करने पहुंचे कांग्रेसी

भोपाल: मध्यप्रदेश विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू हो गया है। यह सत्र 22 फरवरी से लेकर 26 मार्च  तक चलेगा। 33 दिवसीय इस सत्र में सदन की कुल 23 बैठकें होंगी। सत्र के दौरान 2 मार्च को बजट पेश किया जाएगा। वहीं कांग्रेस विधायक आज बढ़ती पेट्रोल डीजल की कीमतों के विरोध में साइकिल चलाकर विधानसभा का घेराव करने पहुंचे हैं।

शिवराज सरकार बनने के बाद यह पहला मौका होगा, जब विधानसभा का सत्र पूर्ण रूप से आयोजित किया गया है। विधानसभा सत्र की शुरुआत राज्यपाल आनंदी पटेल के अभिभाषण से हुई। वहीं इस सत्र के दौरान विधानसभा के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव हुआ। इसमें गिरीश गौतम को विधानसभा का अध्यक्ष बनाए गए। हालांकि उपाध्यक्ष का पद बीजेपी ने अपने पास रखा।
सत्र के दौरान आगामी वित्तीय वर्ष 2021-2022 का बजट भी पेश होगा और शासकीय-अशासकीय कार्य संपादित किए जाएंगे। वहीं 2 मार्च को वित्तीय वर्ष 2021-22 का बजट पेश किया जाएगा।