Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

‘मोदी जी हवा में न रहें जमीनी हकीकत भी जानें’ देखिए महंगाई के विरोध में कांग्रेस के बंद की तस्वीरें.

भोपाल: मध्य प्रदेश कांग्रेस ने आज शनिवार को आधे दिन के बंद का आह्वान किया है। इस दौरान बंद कराने पहुंचे कांग्रेसियों और पुलिस के बीच विवाद हो गया। जिसके बाद पीसी शर्मा, प्रेमचंद गुड्डू और अन्य कांग्रेसियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। सभी कांग्रेसियों को हबीबगंज थाने में रखा गया है। बता दें कि कांग्रेस ने बढ़ती मंहगाई के विरोध, डीजल ,पेट्रोल और रसोई गैस की कीमतों का विरोध में यह आह्वान किया है

छोड़े गए काले गुब्बारे…
बंद का असर प्रदेश भर में देखने को मिल रहा है। यदि बात राजधानी की करे तो रोशनपुरा में कांग्रेसियों ने काले गुब्बारे छोड़े गुब्बारों के साथ एक तख्ती है जिसमें प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन है।

ज्ञापन में लिखा है प्रधानमंत्री जी हवा में ना रहे कृपया जमीनी हकीकत भी जाने आम आदमी की पीड़ा से भी रूबरू हो गए भारत की गरीब जनता का आपसे विनम्र निवेदन है कि धरातल पर आकर उनकी वेदना उनका कष्ट भी देखें।

इसके अलावा इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, छिंदवाड़ा में भी बंद के लिए कांग्रेसी कार्यकर्ता अलग-अलग टुकड़ियों में सक्रिय हैं और बंद का असर देखने को मिल रहा है। जिला प्रशासन ने भी अपनी तरफ से व्यापक तैयारी कर रखी है। जबरन परेशान करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।