Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

महंगाई के विरोध में साइकिल पर जीतू पटवारी, बोले- क्या इसलिए जनता ने PM मोदी को चुना था?

इंदौर: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के आवाहन पर केंद्र सरकार की बढ़ती मूल्यवृद्धि के विरोध में बंद का आह्वान किया है, जिसके तहत आज इंदौर में आधे दिन बंद कराने कांग्रेस के पूर्व जीतू पटवारी अपने समर्थकों के साइकिल से बंद कराने शहर के प्रमुख बाजार गए। जहां उन्होंने व्यापारियों से हाथ जोड़कर बंद करने में सहयोग मांगा हालांकि इस दौरान शहर में बंद का मिला-जुला असर देखने को मिला। इस दौरान जीतू पटवारी ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा।

इंदौर में जहां व्यापारियों ने अपनी दुकानें स्वेच्छा से बंद कर सहयोग किया वही कुछ व्यापारियों द्वारा अपनी दुकानें खोली गई, व्यापारियों कांग्रेस के पूर्व मंत्री विधायक जीतू पटवारी ने व्यापारियों से हाथ जोड़कर बंद के लिए सहयोग मांगा। इंदौर के प्रसिद्ध 56 बाजार की बात करें तो यह बाजार पूर्ण तरीके से बंद दिखाई दिया, लेकिन बंद का असर कितना होगा फिलहाल देखने वाली बात होगी।

वही कांग्रेस के पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने शहर के प्रमुख स्थानों पर रैली के माध्यम से बंद में व्यापारियों से सहयोग मांगा। इस दौरान जीतू पटवारी साइकिल से रैली में शामिल हुए उन्होंने कहा कि केंद्र की गलत नीति के चलते महंगाई बढ़ रही है। जिसके चलते आम लोगों का जीना दूभर हो गया है। क्या इसलिए जनता ने नरेंद्र मोदी को सरकार में नहीं चुन कर भेजा कि महंगाई इस तरह से बढ़े।