Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

सेल्फी के चक्कर जान पर बन आई, 50 फीट गहरे कुएं में गिरी लड़की

रतलाम: मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में एक लड़की ने सेल्फी लेने के चक्कर में 50 फीट गहरे कुएं में गिर गई। सेल्फी के इस शौक शौक से न सिर्फ उसने अपनी जान जोखिम में डाली बल्कि उसे बचाने गया लड़का भी खतरे में पड़ गया। शोर मचाने के बाद ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला।

पूरा मामला पिपलौदा थाना क्षेत्र के ग्राम सुजापुर का है। जहां एक लड़की सेल्फी लेने के दौरान 50 फीट गहरे कुएं में जा गिरी। दरअसल, लड़की सेल्फी लेने के लिए कुएं की मुंडेर पर खड़ी थी। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह गहरे कुएं में गिर गई। जब उसका साथी युवक उसे बचाने के लिए कुएं में उतरा तो वह भी वहीं फंस गया। गनीमत यह रही कि ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी और सभी ने मिलकर दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।