Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

सीधी बस हादसा: 53 शव बरामद, 1 की तलाश जारी

सीधी: भीषण सड़क हादसे में अब तक 53 लोगों के शव बरामद हो चुके हैं। नहर में एक और जिंदगी को तलाशने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। नहर में लापता तीन में से दो लोगों के शव एसडीआरएफ-एनडीआरएफ और होमगार्ड के जवानों ने तलाश लिए हैं, लेकिन एक शव की तलाश जारी है।

शुक्रवार सुबह से शुरू हुए रेस्क्यू ऑपरेशन में पहले टीकर नहर में सुरंग से 500 मीटर की दूरी पर एसडीआरएफ-एनडीआरएफ और होमगार्ड जवानों को एक शव मिला था। वहीं, कुछ देर बाद टनल से तीन किलोमीटर दूर एक और शव मिला है। बताया जा रहा है कि सीधी के नूतन कॉलोनी के रहने वाले रमेश विश्ववकर्मा का शव बरामद हुआ है।

रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र स्थित पाटन नहर में भीषण सड़क हादसे में तकरीबन 53 लोग काल के गाल में समा गए थे, जिसके बाद प्रशासनिक अमला सक्रिय हुआ था। अब लगातार जांच की बात करते हुए अन्य लापता लोगों की तलाश कर रहा है।

सड़क हादसे के बाद शुरू हुए सर्च ऑपरेशन में मंगलवार को 47 लोगों को शव बरामद हुए थे। बुधवार को टीम ने तीन शव नहर से निकाले थे। वहीं, गुरुवार को पूरा दिन सर्च ऑपरेशन चलता रहा है, लेकिन एक भी शव टीम को नहीं मिला। वहीं, शुक्रवार को सर्च ऑपरेशन के दौरान दो शव मिले हैं।