Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

पूर्व CM ने लोगों से की अपील, प्रदर्शन में कांग्रेस का दें साथ

भोपाल: पूर्व सीएम कमलनाथ सिंह ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर 20 फरवरी को बंद का ऐलान किया है। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इसको लेकर ट्वीट किया है।

ट्वीट करते हुए कमलनाथ ने प्रदेश के लोगों से कांग्रेस का आंदोलन में समर्थन करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि डीजल-पेट्रोल और गैस की बढ़ती कीमतों से जनता परेशान है। सरकार राहत देने के बजाय टैक्स वसूल रही है। कांग्रेस ने 20 फरवरी को इसको लेकर बंद का आह्वान किया है। मैं सबसे अपील करता हूं कि इस बंद में शामिल होकर सरकार को जगाने में साथ दें।

बता दें कि मध्य प्रदेश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आए दिन बदलाव हो रहा है। राजधानी भोपाल की बात करें, तो पेट्रोल 94.20 रुपये प्रति लीटर हो गया है। वहीं, डीजल 84.42 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है। इसी प्रकार इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर में भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।