Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

कोविड-19 महामारी के खिलाफ भारत की लड़ाई आज दुनिया को प्रेरित कर रही है: मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि कोविड-19 महामारी के खिलाफ भारत की लड़ाई आज दुनिया को प्रेरित कर रही है और इस सफलता में योग तथा आयुर्वेद ने बहुत बड़ी भूमिका निभाई। श्रीरामचंद्र मिशन के 75 वर्ष पूरे होने पर आयोजित एक समारोह को डिजीटल माध्यम से संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने भारत को आध्यात्मिक और स्वास्थ्य पर्यटन के केंद्र के रूप में विकसित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आज विश्व भागम-भाग वाली जीवनशैली से उपजी बीमारियों से लेकर महामारी, अवसाद और आतंकवाद तक की परेशानियों से जूझ रहा है और ऐसी स्थिति में योग विश्व के लिए आशा की किरण की तरह है। उन्होंने कहा कि आम जिंदगी की छोटी छोटी सतर्कता से कैसे बड़े संकटों से पार पाया जाता है इसका उदाहरण पूरी दुनिया ने कोरोना काल के दौरान देखा है।

उन्होंने कहा, हम सभी इस बात के भी साक्षी हैं कि कैसे 130 करोड़ भारतीयों की सतर्कता कोरोना की लड़ाई में दुनिया के लिए मिसाल बन गयी। इस लड़ाई में हमारे घरों में सिखाई गई बातें, आदतें और योग-आयुर्वेद ने भी बहुत बड़ी भूमिका निभाई हैं। उन्होंने कहा, इस महामारी की शुरुआत में भारत की स्थिति को लेकर पूरी दुनिया चिंतित थी। लेकिन आज कोरोना से भारत की लड़ाई दुनिया भर को प्रेरित कर रही है। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज विश्व कोविड-19 महामारी के बाद स्वास्थ्य को लेकर बेहद गंभीर है और इस सिलसिले में भारत के पास उसे देने के लिए बहुत कुछ है।

उन्होंने कहा, आइए, हम सभी भारत को आध्यात्मिक और स्वास्थ्य पर्यटन के केंद्र के रूप में विकिसत करें। हमारा योग और आयुर्वेद स्वस्थ दुनिया के लिए बहुत योगदान कर सकता है। हमारा लक्ष्य है कि दुनिया को इसे उसी रूप में पेश करें जिस भाषा में वह समझे। इसके फायदों के बारे में हमें वैज्ञानिक तरीके से समझाना होगा और विश्व के लोगों को भारत में नया जीवन मिले, इसके लिए आमंत्रित करना होगा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि विश्व की भलाई के लिए भारत आज मानव केंद्रित रुख अपना रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले छह सालों में केंद्र सरकार ने विश्व की सबसे बड़ी जन कल्याणकारी योजनाओं को मूर्तरूप दिया है और इनका लक्ष्य गरीबों को सम्मानपूर्वक जिंदगी देना है। उन्होंने कहा कि कोरोना के बाद, अब योग और ध्यान को लेकर पूरी दुनिया में गंभीरता और बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि योग के साथ ध्यान की भी आज के विश्व को बहुत अधिक आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि अवसाद आज मानव जीवन के लिए एक बड़ी चुनौती बनता जा रहा है और योग और ध्यान के जरिए इस समस्या से निपटा जा सकता है।