Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

पुलिस जनसुनवाई में आत्मदाह का प्रयास, पुलिस कंट्रोल रूम में युवक ने खुद पर डाला केरोसिन

इंदौर: मंगलवार को होने वाली पुलिस जनसुनवाई में उस समय अफरा तफरी मच गई जब एक युवक खुद पर केरोसिन डालकर आत्मदाह का प्रयास करने लगा।

पुलिस ने सर्तकता दिखाते हुए युवक को बचा लिया, जिस वजह से बड़ा हादसा होने से टल गया। जानकारी के मुताबिक युवक महेश दीपाले उसके प्लॉट पर कब्जा होने की शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंचा था। मामले की शिकायत युवक पुलिस से कई बार कर चुका था, लेकिन पुलिस उसकी सुनवाई नहीं कर रही थी।

वहीं, एसपी महेशचंद्र जैन ने बताया कि एक फर्जी पत्रकार महेश को आत्महत्या के लिए उकसा रहा था, जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ की जा ही है। बहराल ये पहला मामला नहीं है कि पुलिस जनसुनवाई में केरोसिन डाल कर आत्महत्या की कोशिश की गई हो। ऐसे मामले पहले भी सामने आ चुके हैं।