Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

बस हादसे के वो दर्दनाक मंजर, जिन्हें देखकर आपकी रूंह काप जाएगी…

सीधी: MP के सीधी में मंगलवार सुबह पेश आए दर्दनाक बस हादसे की सामने आई तस्वीरें दिल को झकझोर देने वाली हैं। हादसे में 40 लोगों की मौत हो चुकी है।

बस को नहर से बाहर निकालती रेस्क्यू टीम…

नहर में बस के गिरने से सड़का हादसा पेश आया। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर राहत और बचाव कार्य शुरू हुआ। नहर में पानी की मात्रा अधिक होने से पहले बस दिख ही नहीं रही थी। कड़ी मशक्कत के बाद पहले तो बस को निकाला गया और फिर लोगों को बाहर निकालने का काम शुरू हुआ।

नहर से निकाले गए शव…

तस्वीरों में इन लाशों के ढेर को देखिए। अपनों की लाशों को गले लगाकर रोने वाले इन परिजनों को देखिए। इनका रो-रो कर बुरा हाल है। जाने वाले तो चले गए लेकिन अपनों की आंखों को नम कर गए। परिजन भी सोच रहे होंगे कि किसी तरह ये मनहूश घड़ी टल जाती, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था।

 

गोताखोर सर्च ऑपरेशन करते हुए…

मौके पर जिसने भी ये मंजर देखा उसका दिल भी सहज गया। रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए स्पेशल गोताखोरों की टीम को रवाना किया गया। गोताखोरों की टीम ने पानी में पड़े लोगों के शवों को बाहर निकाला।

 

कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट परिजनों को ढाढस बंधाते हुए…

इस दौरान नहर के दोनों तरफ लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस भीड़ में अपनों की सलामती की दुआ मांग रहे बस में सवार लोगों के परिजन भी थे।

नहर के दोनों तरफ उमड़ी लोगों की भीड़…

बस में सवार 54 लोगों में से 7 गंभीर रूप से घायल हैं। वहीं, 40 लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। अभी भी 7 लोग लापता है, जिनकी तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है।