Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

पति ने गला घोंट पत्नी को उतारा मौत के घाट, अवैध संबंधों की शंका बनी हत्या की वजह

डबरा: डबरा के अमरापुर खेरी में एक पति ने अपनी पत्नी की गृह कलेश के चलते गला दबाकर बीती रात हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया है। जैसे ही सुबह पड़ोसियों को घटना की सूचना मिली तो उन्होंने तत्काल पुलिस को अवगत कराया जिस पर घटना पर पहुंची डबरा देहात थाना पुलिस ने मृतक महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

वहीं पर मृतक महिला रेखा पाल के परिजनों की बात माने तो उनका कहना है कि रेखा की शादी को अभी 9 साल ही गुजरे थे और उनके दो छोटे-छोटे बच्चे भी हैं। दोनों पति-पत्नी में आए दिन विवाद होते रहते थे जिसके चलते रेखा ग्वालियर में रहकर मेहनत मजदूरी कर अपना गुजर बसर कर रही थी।

हाल ही में उसका पति उसे ग्वालियर से डबरा लेकर आया था। जहां बीती रात दोनों के बीच फिर से विवाद हुआ और आरोपी पति राम अवतार पाल ने रेखा का गला दबाकर हत्या कर दी है। वही अब डबरा देहात थाना पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मार्ग कायम कर आरोपी पति की तलाश शुरू कर दी है।

हत्या के बाद पुलिस ने आरोपी रामअख्तयार को डबरा बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसने बताया कि उसकी पत्नी के किसी से अवैध संबंध थे। वह उसे समझा रहा था तो वह नहीं समझी तो उसे गुस्सा आ गया और उसका गला घोंटकर हत्या कर दी।