Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

लगातार 101 घंटे बोले विकास पचौरी, एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज कराया नाम

विदिशा: मध्य प्रदेश के विदिशा के विकास पचौरी ने एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपने नाम दर्ज करवाया है। उन्होंने गंजबासौदा के मानस भवन में 9 फरवरी से 101 घंटे लगातार बोलने का रिकॉर्ड बनाया। विकास पचौरी एक समाजसेवी हैं और इसके पहले भी विकास 80 घंटे लगातार बोलकर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करा चुके हैं। नेत्रदान, देहदान और शारीरिक अक्षमता के उपयोग में आने वाले उपकरण को दान करने का लोगों से आग्रह किया है।

विदिशा के रहने वाले विकास पचौरी गंजबासौदा के मानस भवन में शनिवार दोपहर को अपना 101 घंटे तक लगातार बोलने का रिकॉर्ड पूरा किया। मौके पर एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के अधिकारियों द्वारा विकास पचौरी को मेडल एवं सर्टिफिकेट प्रदान किया गया।

रिकॉर्ड का मेडल प्राप्त होते ही नगर में खुशी एवं लोगों में उत्साह का माहौल साफ देखा जा सकता था। लोगों ने ढोल बजाकर एवं साफा बांधकर विकास पचौरी का सम्मान किया एवं अपनी खुशी का इजहार किया।

रिकॉर्ड बनाते ही विकास पचौरी फूट-फूटकर रो दिए, साथ में विकास का परिवार भी मंच पर मौजूद था। आगामी वर्षों में विकास पचौरी द्वारा जिले के विभिन्न तहसीलों में जाकर बोलने का कार्यक्रम किया जाएगा परंतु वह किसी रिकॉर्ड के लिए नहीं होकर समाज सेवा के लिए प्रेरित होगा।