Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

कोरोना वैक्सीनेशन के बाद कर्मचारी की बिगड़ी तबीयत, आंखों की रोशनी पर पड़ा असर

इंदौर: इंदौर में कोरोना वैक्सीनेशन के बाद चिड़ियाघर के एक कर्मचारी की तबीयत बिगड़ गई। कर्मचारी को इलाज के लिए एमवाय अस्पताल में लाया गया। बताया जा रहा है कि वैक्सीन लेने के बाद कर्मचारी को दिखाई देना कम हो गया। मामले की जानकारी लगते ही प्रशासनिक अधिकारी भी सक्रिय है और पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है।

कोविड को लेकर देशभर में फ्रंट लाईन वर्करो को टीके लगाए जा रहे है। इसी कड़ी में शनिवार दोपहर चिड़ियाघर में पदस्थ कर्मचारी इस्तिहक अहमद को कोरोना वैक्सीन लगी थी। वैक्सीन लगने के कुछ समय बाद अहमद को दिखाई देना कम हो गया जिसके बाद चिड़ियाघर के कर्मचारी उन्हें एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उनका उपचार जारी है।

फिलाहल इस्तिहक अहमद का एमवाय में उपचार जारी है । जांच के बाद ही पता चलेगा कि आखिर उनकी तबियत कैसे बिगड़ी । फिलहाल प्रशासनिक अधिकारी भी पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है ।