Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

पेट्रोल पर 33% वैट वसूल रही शिवराज सरकार ! कीमतें पहुंची 100 के पार

भोपाल: मध्य प्रदेश में पेट्रोल की कीमतों में लगातार वृद्धि हो रही है जो इस बार 100 के पार हो गई है। राजधानी भोपाल में पावर पेट्रोल की कीमत शतक लगाते हुए 100 रुपये 4 पैसे प्रति लीटर बेचा जा रहा है। वहीं नॉर्मल पेट्रोल 96 रुपये 37 पैसे प्रति लीटर बिक रहा है। डीजल की कीमत 86 रुपये 84 पैसे हैं।

आपको बता दें कि MP सरकार पेट्रोल डीजल पर 33% वैट, 5% एडिशनल ड्यूटी और 1% सेस लगा रही है। यही वजह है कि राज्य में पेट्रोल डीजल की कीमतों में लगातार रिकॉर्डतोड़ वृद्धि हो रही है। इसे लेकर विपक्ष लगातार सीएम शिवराज सिंह चौहान को घेर रहा है।

हाल ही में पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए उन पर तंज कसा था और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के कार्यकाल की याद दिलाते हुए कहा था कि तब शिवराज सिंह पेट्रोल डीजल की कीमतों को लेकर साइकिल निकाल विरोध करते थे अब क्या उनकी साइकिल पंक्चर हो गई है।