Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

खजराना मंदिर की खुली दान पेटियां, नगदी, सोने-चांदी के आभूषणों के साथ मनोकामनाओं के मिले पत्र

इंदौर: इंदौर के प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर में हर साल की तरह इस वर्ष भी दान पेटियों को खोला गया जिसमें भक्तों द्वारा चढ़ाया गया चढ़ावा व सोने चांदी के आभूषण सहित अपनी मनोकामनाओं के पत्र भी मिले हैं। लॉकडाउन के बाद इन बेटियों को खोला गया है हालांकि हर बार गणेश मंदिर में करोड़ों रूपए का चढ़ावा आता है लेकिन इस बार यह आंकड़ा कम हो सकता है। बैंक अधिकारी व प्रशासन के अधिकारियों द्वारा दान पेटियों के नोटों की गिनती की जा रही है। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी दान पेटी में से चलन से बाहर 500 के नोट भी मिले हैं। वही विदेशी डॉलर भी भक्तों द्वारा यहां चढ़ाई जाती है।

देश के सबसे लोकप्रिय खजराना गणेश मंदिर की दान पेटियों से हमेशा विदेशी मुद्रा , सोने चांदी के गहने , पत्र , निकलते है। 9 फरवरी को भी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मंदिर व बैंक के अधिकारी व कर्मचारी  खजराना मंदिर की दान पेटियों से निकले नोटों की गिनती शुरू कर दी है।

पहले दिन शाम 5 बजे तक मंदिर की 23 छोटी और एक बड़ी पेटी खोली गई। इन पेटियों से निकले नोटों की गड्डियां बनाकर गणना की जा रही है। रात तक पता चल जाएगा कि दान पेटियों से कितनी राशि निकली है। पहले दिन पहले पेटी में से 17 लाख 95 हजार नगद निकले हैं इसके अलावा सोने चांदी के आभूषण सहित विदेशी मुद्रा भी भक्तों को चढ़ाई गई है।