Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

अवैध गुटखा फैक्ट्री पर कार्रवाई, तंबाकू, केमिकल समेत मिली ये सामग्री

छतरपुर: कलेक्टर के निर्देश पर नोगांव एसडीएम विनय द्विवेदी और एसडीओपी कमल जैन की टीम ने छापा मार कार्रवाई करते हुए नोगांव स्थित प्रिया ट्रेडर्स के प्रोपराइटर मनोज साहू कृ गुटखा फैक्ट्री के 5 ठिकानों से भारी मात्रा में गुटखा बनाने की सामग्री सुपारी,  तम्बाकू,  केमिकल सहित मिक्सिंग मशीन पकड़ी है।

लंबे समय से प्रशासन को सूचना मिल रही थी कि यहां पर अवैध रूप से गुटखा बनाया जा रहा है। घेराबंदी कर ये कार्रवाई की गई। गुटखा फैक्ट्री के प्रोपराइटर मनोज साहू व उसके मैनेजर छोटे सिंह यादव पर नोगांव थाने में विभिन्न धाराओ में मामला दर्ज किया गया है। वहीं, खाद विभाग के अधिकारी ने सारी सामग्री का सैंपल लेकर पांच ठिकानों को सील कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक ये कार्रवाई रविवार को रात 3 बजे के करीब की गई। इस दौरान तहसीलदार, नौगांव थाना प्रभारी संजय बेदिया, खाद्य एवं औषधि अधिकारी अमित वर्मा समेत पुलिस प्रशासन की टीम मौजूद रही।