Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

शिकार के लिए गए थे, वनरक्षक पकड़ने के लिए दौड़े तो गोली मार दी

देवास । वनमंडल देवास के परिक्षेत्र पुंजापुरा की बीट रतनपुर के वनरक्षक मदनलाल वर्मा की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। दो फरार हैं। रविवार को एसपी शिवदयाल सिंह ने पत्रकार वार्ता लेकर घटनाक्रम का खुलासा किया।

एसपी शिवदयाल सिंह ने बताया कि आरोपितों की तलाश के लिए चार टीमों का गठन किया गया। टीम ने मुखबिर की सूचना व तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर गांव कटुक्या थाना उदयनगर निवासी 40 वर्षीय मोहन पुत्र रायसिंह वास्केल, 60 वर्षीय गुलाब पुत्र मल्ला रावत को गिरफ्तार किया है। ध्यानसिंह पुत्र रामसिंह और दीपसिंह (दोनों भाई) फरार हैं।

आरोपित छोटी तलाई के पास जंगली जानवरों के शिकार के लिए हथियार लेकर आए थे। इन्हें वनरक्षक वर्मा ने भ्रमण के दौरान देख लिया था और उन्हें पकड़ने दौड़े तो मोहन ने भरमार बंदूक से फायर कर हत्या कर दी। आसपास के गांवों में पोटाश से चलने वाली बंदूकों की भरमार है। स्थानीय भाषा में इन्हें भरमार बंदूक कहा जाता ह

गश्त के लिए निकले थे

गुरुवार को वनरक्षक मदनलाल क्षेत्र में गश्त करने के लिए निकले थे। वे शाम तक मुख्यालय नहीं पहुंचे तो तलाश की गई। सूचना पर उदयनगर थाना प्रभारी राजाराम वास्कले रात में टीम को लेकर रतनपुर के जंगल में पहुंचे। सर्चिंग में भूरिया तालाब के पास वर्मा का शव मिला था।

वीडियो वायरल हुआ था

मदनलाल ने बदमाशों को ललकारते हुए वीडियो भी बनाया था। उनके मोबाइल की जांच में यह वीडियो सामने आया। इसमें कह रहे हैं कि काहे भग रहे हो…काहे भग रहे हो…गोली चला…गोली चला…। इसके बाद गोली की आवाज सुनाई देती है और वनरक्षक वर्मा बाइक सहित गिर जाते हैं।

पहले से दर्ज हैं प्रकरण

आरोपित मोहन पर पूर्व में दो मामलों में उदयनगर थाना में अपराध दर्ज है। गुलाब पर वर्ष 2012 में वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 के अंतर्गत मामला दर्ज है।

जब्त सामग्री

आरोपितों के पास से एक भरमार बंदूक, तीन छर्रे, गोलीनुमा लोहे के चार बड़े एवं पांच छोटे छर्रे, पांच ग्राम बारूद, सांभर व हिरण का एक-एक सींग, बैटरी की लेड 7 टुकड़े सहित अन्य सामग्री जब्त की गई।