Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

किसानों के समर्थन में MP कांग्रेस भोपाल में करेंगी चक्का जाम, भारी पुलिस बल तैनात

भोपाल: नए कृषि कानूनों के विरोध में आज किसान संयुक्त मोर्चा ने सरकार को जगाने के लिए देश भर में चक्का जाम करने का ऐलान किया है। मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में भी इसका असर देखने को मिल रहा है। किसानों के इस फैसले को मध्य प्रदेश कांग्रेस का भी समर्थन मिल रहा है। इसके चलते किसान और कांग्रेस नेता भोपाल में परवलिया ब्रिज पर चक्का जाम करने का ऐलान किया है। चक्का जाम को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी अलर्ट पर है।

आज एक बार फिर देश की निगाहें किसान आंदोलन पर टिक गई है। मध्य प्रदेश में कांग्रेस किसान प्रदर्शन में पीसीसी चीफ कमलनाथ समेत कांग्रेस के कई दिग्गज नेता शामिल हो सकते हैं। प्रदर्शन वाले स्थलों पर प्रदेश भर में भारी पुलिस बल तैनात रहेगा। आपको बता दें कि कांग्रेस के पिछले प्रदर्शन के दौरान राजधानी भोपाल में पुलिस को भारी बल का प्रयोग करना पड़ा था।