Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

CM के आने से पहले कांग्रेसियों ने किया कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन, पुलिस ने जेल में डाला

रतलाम: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के रतलाम दौरे पर बुधवार दोपहर को कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट ऑफिस के बाहर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करने की कोशिश की लेकिन इसके पहले ही पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया

पूर्व जिलाध्यक्ष प्रभु राठौर, शहर अध्यक्ष महेंद्र कटारिया, फ़ैयाज़ मंसूरी, सय्यद वुसत ज़ैदी, मयंक जाट समेत दर्जनों कांग्रेसियों को वाहन में ठूंस दिया गया। इस दौरान अफरा-तफरी, नारेबाजी के बीच कलेक्ट्रेट ऑफिस के सामने हंगामे की स्थिति बनी रही।

2 साल की बच्ची को भी लिया हिरासत में

सीएम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही भीड़ में पुलिस ने एक महिला को भी पुरुषों के साथ गाड़ी में धक्का दिया जिसकी गोद में 2 साल की बच्ची थी। धक्का- मुक्की के बीच महिला कुछ कहने की कोशिश करती रही लेकिन किसी ने नहीं सुनी। बच्ची घबरा कर रोने लगी और वाहन में दरवाजे के पीछे कुछ सेकेंड में गायब हो गई।