Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

दिग्विजय बोले- वाह जी महाराज वाह! तो सिंधिया ने हाथ जोड़कर मांगा आशीर्वाद

नई दिल्ली: संसद में बजट सत्र के दौरान जहां किसान आंदोलन को लेकर पार्टियां सरकार को घेर रही हैं, वहीं मध्य प्रदेश कांग्रेस के दिग्गज दिग्विजय सिंह और बीजेपी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया और आमने सामने आ गए। इस दौरान दोनों में एक तकरार और व्यंग्यात्मक संवाद देखने को मिला। जहां सिंधिया मोदी सरकार की तारीफ और कांग्रेस पर हमला करते नजर आए। वहीं दोनों एक दूसरे को संबोधन हाथ जोड़ते और धन्यवाद करते नजर आए।

राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान सिंधिया ने मोदी सरकार की जमकर तारीफ की। इसके बाद दिग्विजय सिंह की बारी आई तो माहौल खुशनुमा हो गया और दिग्विजय सिंह ने सिंधिया के अभिभाषण की  तारीफ करते हुए कहा, ‘मैं सिंधिया जी को बधाई देता हूं जितने अच्छे ढंग ये वह यूपीए सरकार में सरकार का पक्ष रखते थे, उतने ही अच्छे ढंग से उन्होंने भाजपा का पक्ष रखा है। आपको बधाई हो। वाह जी महाराज वाह!’

सिंधिया दिग्विजय की इस बात पर मुस्कुराने लगे। उन्होंने अपनी जगह से बैठे-बैठे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता से कहा कि वह उन पर अपना आशीर्वाद बनाए रखें। दिग्विजय ने इस पर कहा कि वह चाहे जिस पार्टी में भी रहें, उनका आशीर्वाद हमेशा उन पर बना रहेगा।