Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

वीडी शर्मा ने पद्मभूषण से सम्मानित होने पर ताई को दी बधाई

इंदौर: मध्य प्रदेश बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन को पद्मभूषण अवॉर्ड मिलने की घोषणा के बाद बधाई दी है।

वीडी शर्मा ने सुमित्रा महाजन के आवास पर उन्हें बधाई दी। इस दौरान वीडी शर्मा के साथ शहर अध्यक्ष गौरव रणदिवे समेत कई नेता मौजूद रहे। बता दें कि गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कारों की घोषणा की गई थी, जिनमें ताई के नाम से मशहूर सुमित्रा महाजन का नाम भी शामिल है।

लगातार आठ बार चुनी गई इंदौर से सांसद

12 अप्रैल 1943 को महाराष्ट्र के चिपलुन में जन्मी सुमित्रा महाजन को इंदौर में लोग प्यार से ताई बुलाते हैं। इंदौर के अधिवक्ता जयंत महाजन से उनका विवाह हुआ था, जिसके बाद वह इंदौर आ गई। इंदौर लोकसभा सीट से लगातार 8 बार लोकसभा चुनाव जीतने का अनोखा रिकॉर्ड उनके नाम हैं। वह देश की एक मात्र महिला सांसद हैं, जिन्होंने लगातार आठ लोकसभा चुनाव जीते हैं। सुमित्रा महाजन 16वीं लोकसभा की अध्यक्ष बनी थीं। वह देश की दूसरी महिला लोकसभा अध्यक्ष बनी थीं।