Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

मध्य प्रदेश के पदक विजेता खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी, बिना एग्जाम पुलिस महकमे में मिल सकती नौकरी

भोपाल: मध्य प्रदेश गृह विभाग का सोमवार को बड़ा बयान सामने आया है। प्रदेश गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने मध्य प्रदेश के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को लेकर बड़ी घोषणा की है।

मध्य प्रदेश सरकार पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए खेल कोटे के तहत प्रदेश पुलिस में हर साल 60 पदों पर बिना किसी एग्जाम के भर्ती कर सकती है। इसमें 10 एसआई और 50 कॉन्स्टेबल के पद निर्धारित किए गए हैं। हालांकि इसके लिए प्रदेश सरकार चयन समिति बनाएगी। चयन समिति में खेल विभाग और पुलिस अधिकारी शामिल किए जाएंगे।

बता दें कि गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के बयान के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि प्रदेश कैबिनेट बैठक में इस पर मुहर लग सकती है। वहीं, देश के आम बजट पर गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने बयान देते हुए कहा कि बजट में सभी वर्गों का ख्याल रखा जाएगा। आम बजट में आत्मनिर्भर भारत की झलक देखने को मिलेगी।