Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

#Ramgarh राधा गोविन्द विश्वविद्यालय प्रांगण में 72वां गणतंत्र दिवस बड़े धूम-धाम से मनाया गया

हम सबको कर्तव्यनिष्ठ होकर उत्कृष्ट योगदान देने के लिए प्रेरित करता है गणतंत्र दिवस - श्री बी. एन. साह

रामगढ़ : राधा गोविन्द विश्वविद्यालय प्रांगण में 72 वां गणतंत्र दिवस बड़े धूम-धाम से मनाया गया । इस पावन अवसर पर विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो. डॉ. एम. रज़ीउद्दीन, राधा गोविन्द शिक्षा स्वास्थ्य ट्रस्ट की सचिव सह कुशल समाजसेविका सुश्री प्रियंका कुमारी, विश्वविद्यालय प्रबंधकारिणी समिति की सदस्या श्रीमती फूलमती देवी एवं श्री अजय कुमार उपस्थित रहे ।

कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण के साथ हुआ एवं राधा गोविन्द हाई स्कूल, बी. पी. एड. एवं नव संगठित एन सी सी द्वारा आकर्षक परेड के माध्यम से झंडे को सलामी दी गई । इसके बाद स्व. गोविन्द साह जी एवं स्व. राधा देवी जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया । कुलसचिव, डॉ. निर्मल कुमार मंडल द्वारा सभी मंचासीन अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया ।

इस मौके पर माननीय कुलाधिपति महोदय ने अपने उद्बोधन में सर्वप्रथम 72 वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी और कहा कि आज का यह दिन हम सभी के लिए बहुत ही गौरव का दिन है । हम सभी को कर्तव्यनिष्ठ होकर अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देना है जिससे हमारा राष्ट्र प्रगति के पथ पर अग्रसर होकर नित्य नए उचाईयों को प्राप्त कर सके ।

वहीं माननीय कुलपति महोदय ने अपने अभिभाषण में आज के महत्व को बताते हुए राष्ट्र की सेवा में लगे रहने की बात कही । उन्होंने प्रत्येक व्यक्ति को राष्ट्र की प्रगति के लिए हमेशा तत्पर रहने को कहा । विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत पिरामिड, रस्सी कूद एवं नृत्य आकर्षण का केन्द्रबिंदु रहा ।

इस कार्यक्रम में मंच का संचालन तथा धन्यवाद ज्ञापन संयुक्त रूप से डॉ.अंजू तिवारी के द्वारा किया गया । इस मौके पर कुलसचिव, डॉ.निर्मल कु. मंडल, वित्त एवं लेखा पदाधिकारी डॉ.संजय कुमार, परीक्षा नियंत्रक डॉ.अशोक कुमार, विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, प्राध्यापकगण, महाविद्यालय के शिक्षकगण, कर्मचारीगण एवं विद्यार्थीगण तथा उनके अभिभावक सम्मिलित हुए ।