Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

ट्रैक्टर परेड में हुई हिंसा पर मंत्री सारंग का बयान, ‘समर्थन करने वाले कर रहे डर्टी पॉलिटिक्स’

भोपाल: गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर परेड की आड़ में दिल्ली में जारी किसान आंदोलन में हुई हिंसा पर मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस के पर्व पर दिल्ली में जो भी हुआ वह दुखद ह

राष्ट्रीय पर्व के दिन इस तरह की अराजकता फैलाना सही नहीं है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि वहीं ये भी सुनिश्चित हो गया की दंगा फैलाने वाले किसान नहीं थे। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि तथाकथित नेता अपनी राजनीतिक रोटी सेकने के लिए देश को तोड़ने का काम कर रहे हैं।

वहीं, दिग्विजय सिंह के बयान पर टिप्पणी करते हुए मंत्री ने कहा कि जो लोग आतंकवादियों को संरक्षण देने की बात करते हैं, जिनको एयर स्ट्राइक पर सवाल खड़े करने हैं और जो गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में हुई हिंसा के लिए पुलिस वालों को जिम्मेवार समझ रहे हैं। ऐसे लोगों पर बयान देना समय की बर्बादी है। कैबिनेट मंत्री ने इसे डर्टी पॉलिटिक्स कर राजनीति चमकाना करार दिया है।