Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

बारेन्दा गांव में आयोजित सरकार आपके द्वार कार्यक्रम सम्पन्न #silli

राँची जिला सोनाहातू प्रखंड के बारेन्दा पंचायत भवन में गुरूवार को सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व उप मुख्यमंत्री सह विधायक सुदेश कुमार महतो उपस्थित थे।

गांव की सरकार की परिकल्पना को अमलीजामा पहनाते हुए सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में विधायक द्वारा विकास का रोडमेप तैयार किया गया। कार्यक्रम में प्रखण्ड व अंचल के अधिकारी के अलावे विभिन्न विभागों से जुड़े अधिकारी भी शामिल थे। गांव में ही लोगों की योजना के अनुसार विकास की खाका तैयार की जायेगी।सुदेश कुमार महतो ने बताया कि क्षेत्र के विकास व रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में अधिकारी योजनाबद्ब तरीके से काम करें।ग्राम सभा में योजना बनाकर उसे क्रियान्वित किया जाये।

गांव को सजाना,गांव में रोजगार उपलब्ध कराना,हर घर तक पानी पहूंचाना हमारी प्राथमिकता होगी।इस क्षेत्र के वृद्बा व विधवा पेंशन से वंचित और राशन से वंचित परिवारों को सूचीबद्ब तरीके से सरकारी योजना में जोड़ने का निर्देश दिया।

दीदीबाड़ी योजना के तहत समूह को लाभान्वित करने के लिए जोड़ा जा रहा है।कार्यक्रम में विधायक द्वारा दीदीबाड़ी योजना के तहत लाभुकों को बीज,मनरेगा मजदूरों को जाँब कार्ड वितरण,वृद्धा व विधवाओं को स्वीकृति पत्र वितरण किया गया।