Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

अफसरों को शिवराज की दो टूक, माफियाओं को जड़ से उखाड़ दो

भोपाल: मुरैना में जहरीली शराब को लेकर सीएम शिवराज सख्त नजर आ रहे हैं। जिसको लेकर सभी जिलों के कलेक्टर व एसपी से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने साफ कर दिया है की अब प्रदेश से शराब माफियाओं की सफाई करनी है। अब ये कैसे करना है ये आप लोग मुझसे अच्छा जानते हैं। लेकिन इस गंदगी की सफाई होनी ही चाहिए।

वीडियो कांफ्रेंसिंग में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मेरे पास सभी निर्देशों की लिस्ट है लेकिन में निर्देश नहीं दे रहा हूं। माफियाओं को कब कैसे पकड़ना है ये आप मुझसे भी अच्छी तरह जानते हैं। इसलिए मेरा एक ही निर्देश है कि जड़ो और प्रहार करो।

शिवराज ने कहा कि इस पूरे अभियान की जवाबदारी कलेक्टर एसपी और आबकारी अधिकारी की है। कि शराब माफियाओं को कैसे पकड़ना है। अवैध शराब का धंधा हर हाल में मध्यप्रदेश में बंद होना चाहिए। अगर सभी मिलकर ठान लें और काम करें तो अवैध शराब का धंधा प्रदेश में नहीं फल फूल पाएगा।