Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

रक्षक बना भक्षक, पुलिस के जवान ने लूट ली शादी के नाम पर लड़की की अस्मत

इंदौर: इंदौर से पुलिस को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। जहां उज्जैन की रहने वाली एक लड़की ने पुलिस विभाग में पदस्थ जवान के खिलाफ MIG थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है। फिलहाल पुलिस मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच में जुटी हुई है

इंदौर में MIG थाने में पुलिस जवान के खिलाफ उज्जैन निवासी युवती ने थाने पहुंचकर दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है। युवती ने बताया कि जवान जब इंदौर में रहता था तो उससे मुलाकात हुई थी और पिछले 6 सालों से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म कर रहा। जब युवती ने शादी करने की बात कही तो पुलिस जवान शादी से पलट गया। उसके बाद युवती ने थाने पहुंचकर मुकदमा दर्ज करवा दिया।

वहीं इस पूरे मामले में पुलिस का कहना है कि युवती के शिकायती आवेदन के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है बताया जा रहा है कि जिस युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है पुलिस जवान है और सीधी के किसी थाने में पदस्थ हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।