Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

अमिताभ बच्चन की पुलिस मुख्यालय ने मानी बात- ग्वालियर की प्रीति का मंदसौर तबादला

भोपाल। महानायक अमिताभ बच्चन ने गेम शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के दौरान एक प्रतियोगी के लिए जो अपील की थी, उसे पुलिस मुख्यालय ने मान ली है। ग्वालियर में पदस्थ आरक्षक प्रीति सिकरवार का तबादला उनके पति विवेक कुमार की नियुक्ति वाले शहर मंदसौर में कर दिया गया है। दरअसल, विवेक ने कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) में पत्नी के अलग शहर में नौकरी करने की पीड़ा साझा की थी। इस पर अमिताभ ने राज्य सरकार से अपील की थी कि पति-पत्नी को एक ही शहर में पदस्थ किया जाए।

केबीसी में विवेक ने पत्नी के दूसरे शहर में नौकरी करने की पीड़ा बताई थी

पुलिस मुख्यालय से जारी आदेश के अनुसार प्रीति का तबादला ग्वालियर से नारकोटिक्स विंग मंदसौर में कर दिया है। स्थानांतरण का कारण बताया गया है कि इनकी पारिवारिक समस्या को देखते हुए यह आदेश जारी किया जा रहा है। प्रीति को तीन वर्ष के लिए प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया है

मालूम हो, पांच और छह जनवरी को प्रसारित केबीसी में विवेक ने भाग लिया था और 25 लाख रुपये भी जीते थे। शो के दौरान मंदसौर के यातायात आरक्षक विवेक ने अपनी पीड़ा बताई थी। शो के सेट पर प्रीति भी थी। तब बातचीत के दौरान पति-पत्नी ने दोनों की पदस्थापना वाले जिलों की दूरी लगभग 400 किमी बताकर पारिवारिक जीवन में होने वाली समस्या की जानकारी दी थी। इस पर अमिताभ ने सरकार से अपील की थी कि जितने भी ऐसे लोग हैं, एक ही जगह पदस्थ कर दीजिए, क्या जाता है आपका?

ज्ञात रहे कि ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में विवेक कुमार के सामने 50 लाख रुपये जीतने के लिए नौसेना से जुड़ा एक सवाल आया जिसका जवाब उन्हें नहीं पता था। इस वजह से उन्होंने गेम छोड़ देना ही बेहतर समझा। विवेक के सामने जो सवाल रखा गया था वो था, ‘नौसेना के किस ऑपरेशन के याद स्वरूप भारत में 4 दिसंबर को हर वर्ष नौसेना दिवस मनाया जाता है?’