Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

MP में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने किया कोरोना वैक्सीनेशन का शुभारंभ

भोपाल: देश के साथ साथ आज मध्य प्रदेश में भी कोरोना वैक्सीनेशन की शुरुआत हुई। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने हमीदिया अस्पताल में सुबह 10:30 पहुंच कर टीकाकरण की शुरुआत की। इस दौरान उनके साथ चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग मौजूद रहे। वैक्सीन की पहली डोज फ्रंट लाइन कोरोना वरियर्स को लगेगी।

मध्य प्रदेश में कोविड-19 टीकाकरण की शुरुआत हमीदिया अस्पताल से की गई। जैसे कि तय किया गया है कि सबसे पहले फ्रंट लाइन कोरोना वरियर्स को वैक्सीन लगेगी। इसलिए गांधी मेडिकल कालेज की डीन डॉक्टर अरुणा कुमार, अस्पताल के अधीक्षक डॉक्टर आईडी चौरसिया, पल्मोनरी विभाग के स्टेट नोडल डॉक्टर लोकेंद्र दवे, मेडीडीन विभाग के डॉक्टर डीके पाल, सीएमएचओ प्रभाकर तिवारी आज वैक्सीन लगवाएंगे।

इसके तहत कोरोना योद्धाओं के दाएं हाथ में वैक्सीन लगाई गई। इसके बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान 11 बजेसिंगरौली के लिए रवाना हो गए।