Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

दोस्त ने एयर प्रेशर मशीन से इटरनल पार्ट में भरी हवा, युवक की मौत

कटनी: कटनी के माधवनगर थाना क्षेत्र धपई ग्राम स्थित नाईस एग्रो दाल मिल में एक युवक ने अपने ही साथी युवक के गुदाद्वार(इटरनल पार्ट) में एयर प्रेशर की पाइप से मजाक मजाक में हवा भर दी। इस घटना में युवक की हालत गंभीर हो गई जिसे तुरंत ही कटनी के निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया हैं। जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई।

मृतक युवक का नाम सुखराम यादव था, जिसके पिता ने बताया कि सुखराम के साथी जिसका नाम विनोद है। जो नाईस एग्रो दाल मिल में ही काम करता है। रात डियूटी के दौरान जब सुखराम कपड़े बदल रहा था, विनोद को मजाक सूझा उसने उसी दौरान दाल मिल में इस्तेमाल होने वाले एयरप्रेशर मशीन से जुड़ी पाई से सुखराम के गूदाद्वार में हवा भर दिया।

इससे हवा उसके पेट में चली गई जिसके तुरंत बाद सुखराम की हालत गंभीर हो गई जिसे विनोद ने खुद जिले के प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वही माधवनगर थाना की पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले युवक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पूरे मामले की जांच में जुट गई है।