Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

को ‘रोना’ काल- MP के कलाकारों ने दी कोरोना के दर्द को जीवंत शक्ल

भोपाल: कोरोना के कारण उपजे बेहद नकारात्मक हालात और लॉकडाउन के दौरान लोगों की परेशानियां अभी भी हमारे जहन में ताजा है। इन्हीं तमाम हालातों को मध्यप्रदेश के कलाकारों ने एक शॉर्ट फिल्म के जरिए जीवंत शक्ल देने की कोशिश की है। Air Track cinema की ओर से बनाई गई यह फिल्म एक परिवार के इर्द गिर्द घूमती है, जिसमें आप प्रवासियों की समस्याओं के साथ नौकरी पेशा लोगों की जिंदगी में आई परेशानी को भी देख सकती है।

फिल्म के ट्रेलर को देखकर आप इसके प्लॉट को समझ सकते हैं, जो Air Track cinema  के यूटूयब चैनल पर उपलब्ध है। फिल्म के बारे में खास बात यह है, कि पूरी टीम ने बिना किसी व्यापारिक उद्देश्य से इस फिल्म का निर्माण किया है। जो कोरोना काल में लोगों के जीवन में आई विषम परिस्थितियों को अपने अंदर सहेजे हुए है।

फिल्म में अजय श्रीवास्तव, आरती सिंह और मुस्कान आनंद ने बारीक अभिनय स्किल का प्रदर्शन किया है, फिल्म का निर्देशन राज सिंघल ने किया है, तो वहीं इसकी स्क्रिप्ट प्रदीप शर्मा ने लिखी है,जबकि इसके डीओपी भीष्म लालवानी और क्रिएटिव हेड निखिल वैद्य हैं।