Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

PNC कंपनी के ट्रक ने कार को मारी टक्कर, 3 की मौत 5 घायल

छतरपुर: छतरपुर जिले के बमीठा थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात NH 75 पर भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में घटना स्थल पर ही 3 की मौत हो गई और  5 गंभीर घायल हो गए। हादसे की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।

जानकारी के मुताबिक, घटना रात्रि 1 बजे बसारी के पास बमीठा थाना क्षेत्र छतरपुर-खजुराहो-पन्ना रोड की है। जहां तेज रफ्तार सड़क बनाने वाली PNC कंपनी के ट्रक क्र. HR 55 व 2805 ने मारूति क्र. UP 93 BC 5551 को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीष्ण थी कि इसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और पांच लोग गंभीर घायल हो गए।

मामले की जानकारी लगते ही बमीठा थाना प्रभारी हेमंत नायक ने मौके पर पहुंचकर घायलों को 100 डायल के आरक्षक बसीर मोहम्मद पायलट अमित शर्मा ने जिला अस्पताल पहुंचाया जहां उनका ईलाज़ जारी है और हालात गंभीर बनी हुई है।