Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

सरकारी दुकानों पर घटिया माल बिकवाते थे अधिकारी, आपूर्ति नियंत्रक सस्पेंड

इंदौर: मिलावट खोरी रोकने के लिए के इंदौर खाद्य विभाग की टीम ने कई जगहों पर अब तक छामेमार कर उन पर कार्रवाई की है। इसी कड़ी में बुधवार शाम चोइथराम सब्जी मंडी के पास बने कल्याण मार्केटिंग के कारखाने पर विभाग की टीम पहुंची । यहां एक बड़े टीन शेड में गंदगी के बीच एक ही परिसर में हल्दी, मिर्च, धनिया, बेसन, चायपत्ती, डिटर्जेंट पाउडर सहित करीब 16 प्रोडक्ट की पैकिंग की जा रही थी। छापेमारी की भनक लगते ही फर्म का मालिक भरत दवे मौके से भाग निकला जबकि उसका बेटा तुषार मौके पर पकड़ा गया।

इस कारखाने में हल्दी, मिर्च , धनिया, चायपत्ती, डिटर्जेट पाउडर पैकेट पैंकिंग की जा रही थी। इन पर मिस ब्रांडिंग के साथ ही बैच नंबर और पैकिंग की जानकारी को छिपाया जा रहा था। घटिया माल की उपभोक्ता शिकायत ना कर सकें इसके लिए कंज्यूमर कंप्लेंट एड्रेस और कंज्यूमर कंप्लेंट ई-मेल आईडी भी नहीं लगाई गई थी । इस घटिया सामन को भरत दवे सेटिंग कर कंट्रोल दुकानों से बिकवाता था। दो दिन पहले 13 राशन की दुकानों पर की गई कार्रवाई के दौरान प्राथमिक जांच में यह पाया गया कि राशन माफिया भरत दवे अपनी दुकान के नाम से ब्रांड बनाकर कई तरह की सामग्री सरकारी राशन दुकानों में जबरदस्ती बिकवाता था ।

इसमें खाद्य विभाग के अधिकारियों की अनदेखी और संलिप्तता भी देखने को मिली है । जिसके बाद कलेक्टर मनीष सिंह ने राशन माफियाओं से संबंध सामने आने पर जिला आपूर्ति नियंत्रक आरसी मीणा को संस्पेंड किया है खास बात ये है कि मीणा भरत दवे के लगातार संपर्क में था जिसकी रिकॉर्डिंग भी कलेक्टर को मिली है। मामले में राजेंद्र नगर पुलिस ने भरत दवे पर धोखाधड़ी व अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। वहीं निगम की टीम इस कारखाने को रिन्यूवल करेगा।