Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

खिलौना शॉप पर फिल्मी स्टाइल में लूट, बदमाशों ने नकली पिस्टल के दम पर लूटी बाइक

इंदौर: इंदौर शहर में फिल्मी स्टाइल में लूट की वारदात सामने आई है। जहां बदमाश दिनदहाड़े खिलौना दुकान में घुसे और दुकानदार को नकली पिस्टल दिखाकर सामान लूटकर भाग गए। घटना की सारी वारदात एक युवक ने अपने मोबाइल में कैद कर ली । मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्जकर आरोपियो की तलाश शुरू कर दी है।

घटना तिलकनगर थाना क्षेत्र के सविंदनगर रोड की है । यह नावेद नाम के युवक की खिलौना दुकान है । बुधवार रात नशे में धुत्त तीन बदमाश आए उनके हाथों में शराब की बोतल ओर पिस्टल थी। उन्होंने कुछ खिलौने पसंद किए और ले जाने लगे जब दुकानदार ने पैसे मांगे तो पिस्टल दिखाकर धमकाया की हमारे पैसे नहीं लगते है । पिस्टल कि नोक पर बच्चों की एक 12000 रुपए की खिलौना बाइक ले भागे । पूरी घटना एक युवक ने मोबाइल में कैद कर दी । घटना के बाद दुकानदार ने इसकी जानकारी डीआईजी को दी और डीआईजी ने खुद पूरे घटनाक्रम पर नजर रख बदमाशों की घेराबंदी करवाई।