Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

MP में जहरीली शराब पीने से 11 लोगों की मौत, 7 की हालत गंभीर

मुरैना: मध्य प्रदेश में जहरीली शराब पीने से 11 लोगों की मौत हो गई। सभी मृतक मुरैना जिले के अलग अलग गांव के बताए जा रहे हैं। वहीं आधा दर्जन से अधिक लोग बीमार बताए जा रहे हैं। जिनमें से 7 की हालत गंभीर बनी हुई है जिन्हें इलाज के लिए ग्वालियर रेफर किया गया है। घटना से आसपास के इलाके और पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची स्थानीय थाना पुलिस ने बीमार लोगों को स्थानीय अस्पातल में भर्ती कराया है। वहीं मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

घटना, बागचीनी थाना क्षेत्र के मानपुर और सुमावली थाना क्षेत्र के पहावली और मानपुर गांव की बताई जा रही है। जहां राजस्थान से तस्करी कर लाई गई जहरीली शराब पीने से साथ लगते दो गांवों के 11 लोगों की मौत हो गई। वहीं कई लोग बीमार हो गए हैं। जिनमें से 7 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि छेरा मानपुर गांव में जहरीली शराब से 5 और पहवाली गांव में 4 लोगों की मौत हुई है, जबकि गंभीर रूप से बीमार में से 6 लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से दो और लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ा।