Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

MP की चिकन शॉप के चाकू में मिला बर्ड फ्लू का वायरस, चूजों, अंडों समेत पोल्ट्री को नष्ट करने की तैयारी

इंदौर: इंदौर में कौओं में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद मुर्गा-मुर्गी में भी इस वायरस के लक्षण मिले हैं । हाल ही में आजाद नगर इलाके की चार चिकन शॉप के तीन चाकुओं में बर्ड फ्लू का वायरस मिला है। जिसके चलते मूसाखेड़ी क्षेत्र में 1 किमी क्षेत्र में चिकन मार्केट को सात दिन के लिए तत्काल बंद करवाया गया है। डेली कॉलेज के पास मूसाखेड़ी क्षेत्र सें लिए गए सैंपलों की प्रारंभिक जांच में बर्ड फ्लू के लक्षण सामने आए हैं। यह जांच राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा रोग अनुसंधान प्रयोगशाला भोपाल में हुई थी।

शहर में लगातार हो रही कौओं की मौत के बाद अब के बाद बर्ड फ्लू के लक्षण मुर्गा-मुर्गी में भी मिले हैं। पिछले दिनों डेली कॉलेज में कौओं की मौत का मामला सामने आया था।  इससे अब तक कुल 250 कौओं की मौत हो चुकी है जिसके बाद पास मूसाखेड़ी क्षेत्र में सेंपल राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा रोग अनुसंधान प्रयोगशाला भोपाल भेजे गए थे। जहां से रिपोर्ट पॉजिटिव आई है । रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद मूसाखेड़ी क्षेत्र में 1 किमी क्षेत्र में चिकन मार्केट को सात दिन के लिए बंद करवाया गया है। वहीं मुर्गा-मुर्गी और बिकने वाले अंडों को भी जब्त किया गया है।

बताया जा रहा है कि ये पोल्ट्री मुर्गियां हरियाणा से राजस्थान के रास्ते होकर आई है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि यदि सैंपलों की विस्तृत जांच में बर्ड फ्लू की पुष्टि होती है तो इन शहरों में एक किमी दायरे में चूजों के साथ तमाम पोल्ट्री को नष्ट किया जाएगा।

प्रदेश में अब तक 19 जिलों में 700 से अधिक पक्षियों की मौत बर्ड फ्लू से हो चुकी है। इंदौर के मामले में सामने आया है कि चिकन काटने के स्थान और उपयोग किए गए चाकुओं के सैंपल पॉजिटिव हैं। राज्य सरकार ने सीमावर्ती जिलों के कलेक्टरों से कहा है कि जिन राज्यों से पोल्ट्री में बर्ड फ्लू की जानकारी मिली है, वहां से कारोबार फिलहाल रोकने की कार्रवाई करवाएं। केरल व आसपास के राज्यों से कारोबार में दस दिन तक रोक लग चुकी है।