Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

महाराष्ट्र के किसान नेता ने मोहन भागवत को दी बम से उड़ाने की धमकी, मामला दर्ज

बैतूल: महाराष्ट्र के एक किसान नेता अरुण बनकर ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक (RSS) प्रमुख मोहन भागवत और आरएसएस मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी दी है। वे किसान किसान आंदोलन को समर्थन देने के लिए नागपुर से किसानों की रैली लेकर दिल्ली जा रहे थे। इस दौरान उन्होंने बैतूल में मीडिया से बात करने हुए आरएसएस मुख्यालय और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत को उड़ाने की धमकी दे डाली। इसके बाद बीजेपी जिलाध्यण आदित्य शुक्ला ने अरुण बनकर के खिलाफ मामला दर्ज कराया। इसकी पुष्टि एसडीओपी नितेश पटेल ने की।

जानकारी के मुताबिक, अरुण बनकर ने बैतूल में मीडिया के सवालों के जबाव देते हुए कहा था, ‘अब किसान दिल्ली में घुस गया है और पीएम नरेंद्र मोदी के सामने एक ही रास्ता है कि वह कृषि कानून वापस लें। अगर वह किसानों पर गोली चलाएंगे तो मैं नागपुर में रहता हूं, आरएसएस का वहां हेड क्वार्टर है। हम मोहन भागवत को उड़ा देंगे, आरएसएस के हेड क्वार्टर को उड़ा देंगे।’

अरुण बनकर के इस बयान के बाद हड़कंप मच गया। बीजेपी जिलाध्यक्ष आदित्य शुक्ला ने अरूण बनकर के इस बयान का विरोध करते हुए कोतवाली थाने में लिखित शिकायत दी और कहा कि अरुण बनकर की अच्छे से जांच होनी चाहिए कि इसके पास कहीं सच में बम तो नहीं और अगर है तो कहां से आए?