Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

तहसीलदार को आया गुस्सा तो मजदूर को मारी लात, वीडियो वायरल

सागर: मध्य प्रदेश के सागर जिले में एक अफसर पर कुर्सी का फितूर इस कदर हावी हुआ कि उसने ड्यूटी दौरान एक मजदूर को लात मार दी। अफसर का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अवैध रेत को लेकर कार्रवाई करने आए अफसर को इतना गुस्सा आया कि उसने भड़ास निकालने के लिए मजदूर को लात मारी दी।

मामला नगरीय प्रशासन एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह की विधानसभा खुरई क्षेत्र के मालथौन का है। यहां मालथौन तहसीलदार सतीश वर्मा ने संभव ट्रेडर्स पर रेत सीमेंट से भरी खड़े ट्रैक्टर ट्रॉली में खड़ी देखी। वे वहां पहुंच कर मजदूर से बदसलूकी करने लगे। साथ ही मजदूर की लात-घूंसों से पिटाई करने लगे। इसके अलावा उन्होंने ट्रेडर्स संचालक से भी गाली गलौज किया। सारी घटना पास के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पिटाई का यह वीडियो अब सामने आया है।

बताया जा रहा है कि अधिकारी रेत माफियाओं की तलाश में निकले थे जो रॉयल्टी पर रेत का विक्रय कर रहे हैं। लेकिन कार्रवाई के नाम पर गलत व्यवहार करने लगे। हालांकि तहसीलदार सतीश वर्मा की कार्यप्रणाली को देखते हुए बीते दिनों उनका तबादला सागर हो गया है। लेकिन मारपीट के वीडियो वायरल होने के बाद क्या उन पर कार्रवाई होगी यह एक बड़ा सवाल है।