Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

उज्जैन में दुकान में घुसा चोर टिन की चद्दर के बीच फंसा, पुलिस निकालकर ले गई

उज्जैन। बीमा अस्पताल के समीप गाड़ी अड्डा चौराहा स्थित कबाड़ी की दुकान की चद्दर हटाकर बदमाश चोरी करने घुसा था। सामान चुराने के बाद वह बाहर निकलने का प्रयास कर रहा था, मगर इस दौरान वह फंस गया। शोर मचाकर उसने मदद मांगी। बाद में पुलिस उसे बचाने पहुंची। बाद में गिरफ्तार कर थाने ले गई। पुलिस ने बताया कि सचिन परमार पिता शिवलाल निवासी कृष्णा कॉलोनी की बीमा अस्पताल के समीप गाड़ी अड्डा चौराहे पर कबाड़ी की दुकान है। मंगलवार सुबह सचिन को सूचना मिली कि उसकी दुकान की चद्दरों के बीच युवक फंसा है। उसने दुकान पहुंचकर पहले ताला खोला और बाद में चद्दर के नटबोल्ट खोलकर उसमें फंसे बदमाश को बाहर निकाला। इस दौरान पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और बदमाश फिरोज पिता अखलाक निवासी फाजलपुरा को चोरी के प्रयास में गिरफ्तार कर लिया।

चार घंटे तक फंसा रहा

फिरोज ने पुलिस को बताया कि वह सुबह 4 बजे दुकान की चद्दर उचकाकर चोरी करने अंदर घुसा था। यहां से सामान उठाने के बाद उसी पतरे को हटाकर बाहर निकलने की कोशिश की लेकिन पीछे से पतरा कमर में अटक गया और कमर से खून आने लगा। बाहर निकलने का तरीका समझ नहीं आया तो शोर मचाया। 8 बजे चिमनगंज पुलिस का डायल 100 मौके पर पहुंची और पुलिस ने ही दुकान मालिक को चोर के पतरे में फंसे होने की सूचना दी।

शिक्षक का मोबाइल छीनकर भागा बदमाश

चामुंडा माता चौराहे पर बाइक सवार बदमाश ने पैदल जा रहे शिक्षक के हाथ से उसका मोबाइल छीन लिया। देवासगेट पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि राजेन्द्र पिता शंकरलाल सोनी 55 वर्ष निवासी महावीर एवेन्यू मक्सी रोड शिक्षक हैं। सोमवार रात को बस से चामुंडा माता चौराहे पर उतरे और वहां से वह पैदल फ्रीगंज ब्रिज की तरफ जा रहे थे। उसी दौरान पशुपतिनाथ मंदिर गेट के सामने उन्होंने बेटी को फोन करने के लिये मोबाइल जेब से निकाला था। पीछे से बाइक पर आए बदमाश ने राजेनंद्र सोनी के हाथ से मोबाइल झपटा और फ्रीगंज ब्रिज की तरफ भाग गया। मंगलवार को पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज किया है।