Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

भाजपा नेता और विदिशा से पूर्व विधायक कल्याण सिंह ठाकुर का निधन

विदिशा। भाजपा नेता और विदिशा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक कल्याण सिंह ठाकुर का बुधवार की सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनके निधन पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा सहित अन्य भाजपा नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। परिजनों के अनुसार 63 वर्षीय ठाकुर कुछ दिनों पहले कोरोना संक्रमित पाए गए थे। इसके बाद वे भोपाल के चिरायु अस्पताल में भर्ती थे। बुधवार सुबह 7 बजे अस्पताल में ही हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया। ठाकुर वर्ष 2013 में शिवराज सिंह चौहान द्वारा इस्तीफा देने के बाद हुए उप चुनाव में विजयी हुए थे। इसके पहले वे विदिशा जनपद पंचायत के सदस्य और ग्राम पंचायत तिलक के सरपंच भी रहे थे। ठाकुर की पहचान एक जमीन से जुड़े नेता के तौर पर रही थी। उनके निधन पर जिले के भाजपा नेताओं ने भी शोक व्यक्त किया है। कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए उनका अंतिम संस्कार भोपाल में ही होगा।