Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

नरोत्तम बोले- ये वही PK हैं जिसने बिहार में लालटेन बुझाई, UP में साइकिल पंचर की और अब बंगाल

भोपाल: पश्चिम बंगाल में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर मध्य प्रदेश की राजनीति गरमाई हुई है। चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर के दावे को लेकर जिसमें उन्होंने चैलेंज देकर कहा है कि भाजपा दहाई के आंकड़े के लिए भी संघर्ष करती दिखेगी अगर ऐसा नहीं हुआ तो वे स्पेस(रणनीतिकार का कार्य) छोड़ देंगे को लेकर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने तंज कसा है। गृह एवं जेल मंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा ने चुटकी लेते हुए कहा कि पीके ओर शीके सब फीके होते है जब जनता खड़ी होती है। जो हाल बिहार और यूपी का हुआ वहीं बंगाल का होने वाला है।

चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर के बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी को लेकर दिए बयान पर चुटकी लेते हुए गृह एवं जेल मंत्री डॉक्टर नरोत्तम ने कहा कि ये ही प्रशांत किशोर है जिन्होंने बिहार में तेजस्वी की लालटेन बुझाई थी, उप्र में साइकल पंचर करवा दी थी। अब ममता की पार्टी भी तिनके की तरह उड़ती दिखेगी। उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर पेड वर्कर है राजनीति पर ज्यादा नहीं बोलना चाहिए।