Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

सीएम शिवराज चौहान बोले, गरीब आदिवासियों को अगर पट्टा किसी ने दिया है तो वो है भाजपा सरकार

सीहोर। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले में जनजातीय लोगों को वनाधिकार पट्टों का वितरण करते हुए कहा कि सरकार तो गरीबों के लिए होती है। गरीब आदिवासियों को अगर पट्टा किसी ने दिया है तो वो भाजपा सरकार है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जिनके दिसंबर 2006 के पहले से कब्जे हैं सबको पट्टा देने का काम किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि मेरे भाइयों और बहनों, जबसे मैं पांव-पांव चला तब से आपने मेरा साथ दिया। मैं वचन देता हूं कि आपके विश्वास को कभी टूटने नहीं दूंगा, मेरे लिए तो जनता ही मेरी भगवान है। ये जमीन-जंगल भगवान ने सबके लिए बनाए हैं। ये धरती, पानी-हवा सबके लिए हैं, और इसलिए आज पट्टे की सौगात देने आया हूं।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि पिछले सवा साल में कांग्रेस की सरकार ने इन जनजातीय भाइयों और बहनों पर बड़ा अत्याचार किया था। इनकी जमीनें छीनने की कोशिश हो रही थी, मुकदमों में फसाया गया, ट्रैक्टर पकड़े गए। भाजपा ने उस अन्याय को दूर किया है।