Logo
ब्रेकिंग
Bjp प्रत्याशी ढुल्लु महतो के समर्थन में विधायक सरयू राय के विरुद्ध गोलबंद हूआ झारखंड वैश्य समाज l हजारीबाग लोकसभा इंडिया प्रत्याशी जेपी पटेल ने किया मां छिनमस्तिका की पूजा अर्चना l गांजा तस्कर के साथ मोटासाइकिल चोर को रामगढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार स्वीप" अंतर्गत वोटर अवेयरनेस को लेकर जिले के विभिन्न प्रखंडों में हुआ मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन... *हमारा लक्ष्य विकसित भारत और विकसित हज़ारीबाग: जयंत सिन्हा* आखिर कैसे हुई पुलिस हाजत में अनिकेत की मौ' त? नव विवाहित पति पत्नी का कुएं में मिला शव l Royal इंटरप्राइजेज के सौजन्य से Addo ब्रांड के टेक्निकल मास्टर क्लास का रामगढ़ में आयोजन | रामगढ़ में हजारीबाग डीआईजी की पुलिस टीम पर कोयला तस्करों का हमला l ACB के हत्थे चढ़ा SI मनीष कुमार, केस डायरी मैनेज करने के नाम पर मांगा 15 हजार

53 के हुए सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, रांची पहुंच लोगों ने दी जन्मदिन की बधाई

रामगढ़ : गिरिडीह के सांसद श्री चंद्र प्रकाश चौधरी आज 53 वर्ष के हो गए। उन्होंने अपना 53 वां जन्मदिन गिरिडीह संसदीय क्षेत्र ,रामगढ़ एवं राज्य के विभिन्न स्थानों से आएं आजसू पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ आवासीय परिसर में मनाया।

रांची स्थित आवासीय परिसर में आजसू पार्टी के नेता व कार्यकर्ताओं ने उनके कुशल स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की ईश्वर से प्रार्थना की। कई लोगों ने लोगों ने उन्हें बुके देकर जन्मदिन की बधाई दी तो कई लोगों ने माला पहनाया और मिठाई भी खिलाई। इस क्रम में लोगों के बीच मिठाइयां भी बांटी गई। बधाई देने वालों में मुकेश सिन्हा, ब्रजेश साहू उर्फ़ धीरेन, दीपक महतो, ओम प्रकाश महतो ,सुरेश महतो ,कुलदीप महतो, महादेव महतो, आकाश पटेल, मिथलेश कुमार, कमलेश महतो, किशुन महतो, विजय महतो, चंद्रिका कुमार, बबलू कुमार एवं राजेश कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल थे।