Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

जमशेदपुर में एचपी पेट्रोल पंप के निकट खड़ी ट्रक पर लग अचानक आग

जमशेदपुर: जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना अंतर्गत एचपी पेट्रोल पंप के निकट उस समय अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया जब एक गैरेज में खड़ी ट्रक में अचानक आग लग गई हालांकि स्थानीय लोगों की सूझ बूझ से आग पर काबू पा लिया गया जिससे एक बड़ा हादसा टल गया

जानकारी मिलते ही अग्निशमन विभाग और टाटा मोटर्स की दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची पर इससे पहले ही आग पर काबू पा लिया गया था मिली जानकारी के अनुसार बर्मामाइंस थाना अंतर्गत एचपी पेट्रोल पंप के नजदीक स्थित गैरेज में रिपेयरिंग के लिए ट्रक खड़ी थी जहां अचानक ट्रक में आग लग गई, और पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया, ट्रक के अगले हिस्से में आग की लपटों को देख पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने पेट्रोल पंप में रखे अग्निशामक यंत्र से आग पर काबू पाया जहाँ देखते ही देखते स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुँचे और आग बुझाने का प्रयास किया जहां स्थानीय लोगों की सूझ बूझ से आग पर काबू पा लिया गया और एक बड़ा हादसा टल गया वहीं प्रत्यक्षदर्शी प्रकाश राय ने बताया कि पेट्रोल पंप में काम के दौरान अचानक आग की लपटों को उन्होंने देखा, और तुरंत पेट्रोल पंप को बंद कर कर्मचारियों के साथ पेट्रोल पंप में रखे अग्निशामक यंत्र से आग बुझाने का प्रयास किया अनुमान लगाया जा रहा है शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी है हालांकि स्थानीय लोगों के सूझबूझ से आग पर काबू पा लिया गया जिससे एक बड़ा हादसा टल गया