Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

Jamshedpur पुलिस ने 24 घंटे के अंदर चोरी की घटना का उद्भेदन करते हुए तीन लोगो को गिरफ्तार किया

जमशेदपुर पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है जहाँ पुलिस ने 24 घंटों के भीतर एक बड़े चोरी के कांड का खुलासा कर दिया है, घटना में चोरी हुए सभी सामानों को पुलिस ने बरामद कर लिया है साथ ही इसमें शामिल तीन लोगों को पुलिस ने पकड़ लिया है,

जिसमे एक नाबालिक भी शामिल है.गौरतलब हो की रविवार के दिन दोपहर आज़ादनगर थाना क्षेत्र के निवासी हैदर इक़बाल अपने पुरे परिवार के साथ घर से दोपहर के वक्त निकले और निजी कार्य से साकची चले गए और इसी मौके का फायदा चोरों ने उठाया और उनके घर के छत के रस्ते घर में प्रवेश कर घर में रखे जेवरात, लैपटॉप,मोबाइल व कई अन्य सामानों की चोरी कर ली, कुल मिलकर चोरों ने यहाँ तीस लाख से ऊपर के सामानों पर अपना हाथ साफ किया था, पुलिस ने घटने की जाँच के लिए विशेष टीम का गठन किया और टीम ने जाँच कर आजादनगर थाना क्षेत्र के शेख आरमान एवं समीर को गिरफ्तार कर लिया, इनके साथ एक नाबालिक को भी पुलिस ने हिरासत में लेकर बाल सुधार गृह भेजा है, पुलिस ने चोरी हुए सभी सामानों को इनके पास से बरामद कर लिया है