Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

Ramgarh एसपी के नेतृत्व में पुलिस बल एवं एनसीसी के कैडरों के द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया

सुभाष चौक से लेकर रामगढ़ पुलिस लाइन तक निकाला गया फ्लैग मार्च

“राष्ट्रीय एकता दिवस पर महापुरुषों के बलिदान और योगदान को याद रखने एवं उनके बताए रास्ते पर चलने के उद्देश्य से इस फ्लैग मार्च का आयोजन किया गया”  यह बातें रामगढ़ पुलिस अधीक्षक ने कहीं मौका था सरदार वल्लभभाई पटेल के जयंती का जिस के उपलक्ष पर एक फ्लैग मार्च का आयोजन किया गया।

रामगढ़ जिले के सुभाष चौक से लेकर रामगढ़ पुलिस लाइन तक विभिन्न पुलिस बल एवं एनसीसी के सैकड़ों कैडरों के द्वारा एक फ्लैग मार्च का आयोजन किया गया। इस फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य महापुरुषों के बलिदान एवं राष्ट्र हित में उनके योगदान को याद करते हुए उनके बताए रास्ते पर चलना था। इस आयोजन में जिले के पुलिस बल के तमाम पदाधिकारी पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में करीब 5 किलोमीटर लंबी यात्रा तय कर लोगों के बीच राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।

इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने बताया कि सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर फ्लैग मार्च का आयोजन हुआ जिसका उद्देश्य देश सेवा के लिए समर्पित महापुरुषों के बलिदान एवं योगदान को याद करना था ।