Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

हरियाणा में हुए निकिता तोमर हत्याकांड का उबाल अब #जमशेदपुर में देखने को मिल रहा है

विश्व हिंदू परिषद सहित कई हिंदू संगठनों ने जमशेदपुर में लव जिहाद का पुतला फूंका

जमशेदपुर : हरियाणा में हुए निकिता तोमर हत्याकांड का उबाल अब जमशेदपुर में देखने को मिल रहा है जहां हर वर्ष 2,000 से अधिक लव जिहाद के मामले आते हैं इन में से सैकड़ों मामले प्रकाश में ही नहीं आते हैं, ये कहना है विश्व हिंदू परिषद जमशेदपुर के लोगो का ।

इस बात को लेकर दुर्गा वाहिनी, बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद ने लव जिहाद का पुतला फूंका और प्रशासन को सचेत करते हुए ठोस कानून बनाने की मांग की है ।

विरोधकर्ताओं ने प्रशासन को सचेत करते हुए ठोस कानून बनाने की मांग की है

इधर हरियाणा की घटना के विरोध में विश्व हिंदू परिषद ने जमशेदपुर में भी आवाज बुलंद करते हुए लव जिहादियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. जहां जमशेदपुर में इन्होंने लव जिहादियो का पुतला फूंक विरोध प्रकट किया. वहीं केंद्र सरकार से लव जेहाद के नाम पर हिन्दू युवतियों को फांसने वाले लोगों को कड़ी से कड़ी सजा देने के साथ सख्त कानून बनाने की मांग की है.

विरोधकर्ताओं की माने तो देश में इन दिनों अलग- अलग स्थानों से लव जिहाद के कई मामले सामने आ रहे हैं. जहां पिछले दिनों हरियाणा में लव जिहाद का विरोध करने पर निकिता तोमर को गोली मार दी गयी थी, जिससे निकिता की मौत हो गई थी. इसको लेकर देशभर में विरोध शुरू हो गया है.