Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

Rajrappa 30 अक्टूबर को बोकारो थर्मल के झारखंड चौक में आजसू सुप्रीमो का होगा आगमन

रामगढ़ जिला परिषद अध्यक्ष ने कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा

बेरमो विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बोकारो थर्मल के झारखंड चौक में आगामी 30 अक्टूबर को आजसू पार्टी के सुप्रीमो एवं राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो का आगमन होगा। इस दौरान वे बेरमो उपचुनाव को लेकर एनडीए उम्मीदवार योगेश्वर महतो बाटुल के पक्ष में आयोजित चुनावी कार्यक्रम में शामिल होंगे।

इसे लेकर रामगढ़ के जिला परिषद अध्यक्ष ब्रह्मदेव महतो एवं आजसू पार्टी के मांडू विधानसभा प्रभारी तिवारी महतो ने बुधवार को बोकारो थर्मल के झारखंड चौक पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। इस क्रम में जिला परिषद अध्यक्ष ब्रह्मदेव महतो ने कहा कि राज्य की हेमंत सोरेन सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है और पिछले 10 माह के कार्यकाल से राज्य की जनता काफी त्रस्त है।

इसलिए बेरमो और दुमका विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में एनडीए प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित है। इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष मंजूर आलम जितेंद्र यादव सहित आजसू और भाजपा के अनेकों कार्यकर्ता शामिल थे।