Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

Jamshedpur सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन, मॉल संचालक को पड़ा महंगा, 72 घंटे के लिए मॉल बंद

एडीएम लॉ ऑर्डर नंदलाल प्रसाद व डीएसपी अरविंद कुमार के नेतृत्व में कई गयी कार्रवाई ।

प्रशासन ने साकची के कई मॉल को 72 घंटे के लिए करवाया बंद। खरीददारों पर भी की गई कार्यवाही।

मास्क नहीं पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन रने वालों पर सख्त कार्रवाई की प्रशासन ने दी चेतावनी

जमशेदपुर के साकची में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने और मास्क नहीं पहने के आरोप में जिला प्रशासन और पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए कई मॉल को 72 घंटे के लिए बंद किया ।

जमशेदपुर के साकची में जिला प्रशासन और पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए बंगाल क्लब के बगल के सभी मॉल को बंद करा दिया है। यहां भीड़ को देखते हुए यह कार्रवाई की गई है। मॉल में मौजूद कर्मचारी और उस वक्त खरीदारी करने आए लोगों को पकड़कर मोतीलाल नेहरू स्कूल ले जाया गया है। इन्हें सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने और मास्क नहीं पहने के आरोप में पकड़ा गया है।

कार्रवाई का नेतृत्व एडीएम लॉ ऑर्डर नंदलाल प्रसाद, डीएसपी अरविंद कुमार सहित अन्य पुलिस व प्रशासनिक पदाधिकारी कर रहे थे। कारवाई करते हुए सभी मॉल को 72 घंटे के लिए बंद किया गया है।वही जेनेसी के स्पेशल आफिसर कृष्ण कुमार का कहना है की अभी पूजा का समय है जिसकी वजह से लोग सोशल डिस्टेन्सींग का उल्हंगन कर रहे थे

जिस तरह से बाहर के मुल्को में कोरोना का प्रकोप बढ़ रहा है जिसकी वजह से फिर से वहा एतियात वरता जा रहा है उसी तरह से हमलोगों को भी यहा दुकानों में सोशल डिस्टेन्सींग का पालन नही करने वाले लोगो पर कारवाई कर रहे है और लोगो से अपील की जा रही है की मास्क लगाये, सोशल डिस्टेन्सींग का अनुपालन करे। समय-समय पर हाथ को अच्छी तरह धोये  और बहुत जरूरत हो तभी घर से बाहर निकले अन्यथा अपने घर में रहें और सुरक्षित रहे ।