Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

Jamshedpur कोरोना काल में अपराधियों को पकड़ना पुलिस के लिए कड़ी चुनौती : डीआईजी

आरजे स्टार इलेक्ट्रॉनिक दुकान का डीआईजी कोल्हान ने किया उद्घाटन

जमशेदपुर: जमशेदपुर में एक उद्घाटन समारोह में आए डीआईजी राजीव रंजन सिंह ने कहा कोरोना काल के दौरान अपराधियों को पकड़ना पुलिस के लिए एक कड़ी चुनौती साबित हो रहा है वहीं पुलिस अपनी पूरी शिद्दत के साथ लोगों की सेवा में लगी है ऐसे में कई पुलिस कर्मी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं मगर हम हिम्मत हारने वालों में से नहीं है

साकची स्थित आर जे स्टार इलेक्ट्रॉनिक दुकान के उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि कोल्हान के डीआईजी राजीव  रंजन सिंह मौजूद थे जहां उन्होंने फीता काटकर दुकान का उद्घाटन किया वही इस अवसर पर मीडिया से बात करते हुए राजीव रंजन सिंह ने कहा कि कोरोना काल के दौरान पुलिस का एक अलग चेहरा लोगों के सामने आया है जहां पुलिस लोगों की सेवा में लगी थी वही हम लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास कर रहे हैं जहां कोरोना को लेकर अपराधियों को पकड़ने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है ऐसे में कई अपराधियों को पकड़ने के दौरान कई पुलिस कर्मी कोरोना पॉजिटिव भी हो गए । जहां हम ने बैठक कर जिले की जमीनी हकीकत को जानने का प्रयास किया आज भी कई पुलिस कर्मी अपनी ड्यूटी के दौरान पॉजिटिव होकर इलाज रथ है ऐसे में हम कम संसाधन के साथ अपराध को नियंत्रण करने में लगे हैं जहां लोगों की अपेक्षाएं हम से अधिक है वही एक सवाल के जवाब में राजीव रंजन सिंह ने कहा कि भू माफियाओं के खिलाफ जांच का जिम्मा आरक्षी अधीक्षक नगर को दिया गया है जिसकी रिपोर्ट जल्द आ जाएगी यह जांच मुख्यमंत्री के आदेश पर की जा रही है जहां एक महिला के द्वारा मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाई गई थी